संगठनात्‍मक ढांचा

प्रवर्तन निदेशालय का उद्भव।
प्रवर्तन निदेशालय की स्‍थापना जून 1960 में हुई। इससे पूर्व, 1956 से यह वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग के अधीन एक ‘प्रवर्तन एकक’ था। फिलहाल, यह निदेशालय वित्त मंत्रालय, राजस्‍व विभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन है। इसका मुख्‍यालय, नई दिल्‍ली में है, जहॉं प्रवर्तन निदेशक, दो विशेष प्रवर्तन निदेशक व अन्‍य अधिकारी कार्यरत हैं। निदेशालय के मुम्‍बई व अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्य का नियंत्रण विशेष प्रवर्तन निदेशक (मुम्‍बई) करते हैं। प्रवर्तन निदेशालय के 10 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जिनके प्रमुख उप-निदेशक स्‍तर के अधिकारी हैं व 11 उप-क्षेत्रीय कार्यालय, जिनके प्रमुख सहायक निदेशक हैं। ये कार्यालय निम्‍न स्‍थानों पर हैं:-

क्रियाविधि प्रावधान
निदेशालय के सहायक निदेशक तथा उनसे उच्‍च स्‍तर के अधिकारी फेमा, 1999 तथा पी एम एल ए, 2002 की विभिन्‍न धाराओं के प्रावधानों को लागू करने के लिए कार्य करते  हैं।
संपर्क करें
प्रवर्तन निदेशालय
छठा तल, लोकनायक भव
खान मार्किट, नई दिल्‍ली-110003
दूरभाष : 011-24693577, 24690682, 24690625

सूचना का अधिकार अधिनियम
प्रवर्तन निदेशालय, सूचना का अधिकार अधिनियम की दूसरी अनुसूची के साथ पठित धारा 24 के अंतर्गत आता है, जो अधिनियम में उल्लिखित को छोड़कर, उसे सूचना का अधिकार अधिनियम के सामान्‍य प्रचालन से छूट प्रदान करता है।
कार्य

(1)धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों को लागू करना।
(2) विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के प्रावधानों को लागू करना।
(3) प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्‍नों से संबंधित एफ ए क्‍यू पुस्तिका हाल ही में जारी की गई है।

अत्‍यपेक्षित
  • नई दिल्‍ली (मुख्‍यालय)
  • दिल्‍ली क्षेत्रीय कार्यालय
वित्त मंत्रीजी का संदेश

 
You are visitor no. :
© 2006 Directorate of Enforcement, Ministry of Finance| All rights reserved worldwide.